7 मई 2015 - 08:14
 सऊदी युवराज का विमान इस्राईल में उतरा

सऊदी अरब के युवराज के विमान के इस्राईल में उतरने की रिपोर्ट सामने आई है।

सऊदी अरब के युवराज के विमान के इस्राईल में उतरने की रिपोर्ट सामने आई है।
प्रेस टीवी ने रिपोर्ट दी है कि मुहम्मद बिन नाएफ़ जिस विमान में सवार थे उसने तेल अवीव के बिनगोरियन हवाई अड्डे पर लैंडिंग की है। रिपोर्ट के अनुसार यह विमान ब्रसेल्ज़ से सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन नाएफ़ को लेकर बिनगोरियन हवाई अड्डे पहुंचा है।हालिया महीनों में रियाज़ और तेल अवीव के गुप्त संबंधों के बारे में अनेक रिपोर्टें सामने आई हैं। यमन पर सऊदी अरब के सैन्य हमले का भी ज़ायोनी शासन ने खुल कर समर्थन किया है।